हल्द्वानी: 15 दिन में 16 हजार जरुरतमंदों की मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौरव पांडेय, हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 मई से 15 मई तक हेल्पलाइन नंबरों पर लगभग 16 हजार जरुरतमंदों ने कॉल कर मदद मांगी। सभी को पुलिस ने हरसंभव मदद प्रदान की। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 1287 लोगों को ऑक्सीजन के गैस सिलेंडर, 509 मरीजों को अस्पतालों में …

गौरव पांडेय, हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 मई से 15 मई तक हेल्पलाइन नंबरों पर लगभग 16 हजार जरुरतमंदों ने कॉल कर मदद मांगी। सभी को पुलिस ने हरसंभव मदद प्रदान की। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 1287 लोगों को ऑक्सीजन के गैस सिलेंडर, 509 मरीजों को अस्पतालों में बैड, 138 लोगों को प्लाज्मा, 8803 मरीजों को दवाइयां, 332 को एंबुलेंस, 3046 को दूध दिला कर मदद की है। यही नहीं 13451 लोगों को राशन और पका हुआ भोजन भी दिया गया।

पुलिस ने 474 का अंतिम संस्कार किया
हल्द्वानी। कोरोना की दूसरी लहर में काल के गाल में समाए तमाम लोगों को अंत समय अपनों का साथ तक नसीब नहीं हुआ। तमाम लोगों ने भय के चलते अंतिम संस्कार से तक दूरी बनाई। तमाम लोग शव लावारिस हाल में छोड़कर चले गए। ऐसे में भी पुलिस मददगार बनकर सामने आई। पुलिस ने कोरोना की दूसरी लहर में 474 कोरोना मृतकों का अंतिम संस्कार भी किया।

कार्रवाई से भी पीछे नहीं हटी पुलिस
हल्द्वानी। कोरोना काल में जरुरतमंदों की मदद के साथ-साथ पुलिस ने कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार अब तक मास्क न पहनने पर 119260 सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर 155754 आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की। इसके अलावा पुलिस एक्ट में 8070 चालान काटे गए। जबकि 983 आरोपियों के खिलाफ 723 एफआईआर दर्ज की गई।

संबंधित समाचार