फ्रेंच ओपन: स्वीयाटेक एक दिन में दो मैच जीतकर फ़ाइनल में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रोम। फ्रेंच ओपन चैंपियन इगा स्वीयाटेक ने एक ही दिन में अपने क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल मैच जीतकर इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली जहां उनका मुकाबला नौंवी सीड कैरोलिना प्लिसकोवा से होगा। 19 साल की स्वीयाटेक ने दो बार की चैंपियन एलीना स्वितोलिना को सुबह पराजित किया। फिर वापस कोर्ट में …

रोम। फ्रेंच ओपन चैंपियन इगा स्वीयाटेक ने एक ही दिन में अपने क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल मैच जीतकर इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली जहां उनका मुकाबला नौंवी सीड कैरोलिना प्लिसकोवा से होगा। 19 साल की स्वीयाटेक ने दो बार की चैंपियन एलीना स्वितोलिना को सुबह पराजित किया।

फिर वापस कोर्ट में लौटकर विश्व में 35 वें नंबर की खिलाड़ी अमेरिका की कोको गॉफ को एक घंटे 46 मिनट में 7-6(3), 6-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली । अन्य सेमीफाइनल में प्लिसकोवा ने पेत्रा मार्टिच को 6-1, 3-6, 6-2 से हराकर लगातार तीसरे साल फाइनल में जगह बना ली। प्लिसकोवा 2019 में चैंपियन और 2020 में उपविजेता रह चुकी हैं।

संबंधित समाचार