थाने से चंद कदमों की दूरी पर कच्छा बनियान गैंग ने डाला डाका, दोबारा आने की दे गए चेतावनी
बरेली, अमृत विचार। जिले के कस्बा हाफिजगंज में नकाबपाेश बदमाशों ने ज़री कारीगर परिजनों को बंधक बनाकर डकैती डाली और लाखों की नकदी और जेवरात आदि लूटकर फरार हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि हाफिजगंज कस्बा निवसी जारी कारीगर नन्हे अंसारी के घर रात करीब दो बजे रात 12 से …
बरेली, अमृत विचार। जिले के कस्बा हाफिजगंज में नकाबपाेश बदमाशों ने ज़री कारीगर परिजनों को बंधक बनाकर डकैती डाली और लाखों की नकदी और जेवरात आदि लूटकर फरार हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि हाफिजगंज कस्बा निवसी जारी कारीगर नन्हे अंसारी के घर रात करीब दो बजे रात 12 से ज्यादा कच्छा बनियान धारी बदमाशों हथियारों से लैस घर पर धावा बोल दिया।
बदमाशों ने हथियारों के बल पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और विरोध करने पर बदमाशों ने अंसारी के बेटे गुड्डू शरीफ गुड्डू से मारपीट की । परिजनों के अनुसार बदमाश अलमारी और बक्से के ताले तोड़ कर करीब 20 तोला सोना व डेढ़ किलो चांदी के अलावा 375000 की नकदी लूटकर ले गए। उन्होंने बताया कि बदमाशें परिजनों दोबारा आने की चेतावनी भी दे गए । उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
