हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस ने 121 वरिष्ठ नागरिकों का जाना हालचाल
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले के कई व्यक्ति व्यापार, नौकरी, मजदूरी इत्यादि के सिलसिले में घर बाहर हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन के चलते तमाम लोग अपने परिवारों तक पहुंचने में असमर्थ हैं। यहां निवासरत उनके बुजुर्ग अभिभावकों को वर्तमान परिस्थितियों में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए पुलिस …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले के कई व्यक्ति व्यापार, नौकरी, मजदूरी इत्यादि के सिलसिले में घर बाहर हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन के चलते तमाम लोग अपने परिवारों तक पहुंचने में असमर्थ हैं। यहां निवासरत उनके बुजुर्ग अभिभावकों को वर्तमान परिस्थितियों में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसे देखते हुए पुलिस ने ऐसे परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों की सूची तैयार की है। वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जानकारी जुटाए जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पहले चरण में नैनीताल पुलिस ने जिले में थानावार अभियान शुरू करते हुए 121 वरिष्ठजनों का हालचाल जाना। पुलिस कर्मियों ने उनके निवास स्थानों पर जाकर कुशलता, स्वास्थ्य, एवं दैनिक जीवन में आने वाली परेशानी जानी। तात्कालिक समस्याओं का मौके पर समाधान कराया।
पुलिस ने सभी वरिष्ठजनों को अपने मोबाइल नंबर दिए और भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए स्थानीय पुलिस को सूचित करने की भी अपील की। भरोसा दिलाया गया नैनीताल पुलिस आपदा की इस घड़ी में भी उनकी हर संभव मदद करेगी।
