सीतापुर: ‘हम बोलेंगे तो हम पर भी दर्ज हो जाएगा केस’- भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार पर कसा तंज
सीतापुर। कोरोना महामारी के बीच भाजपा के नगर विधायक राकेश राठौर का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। भाजपा सरकार के विधायक ने सरकार पर ही आरोप लगा डालें। बोले, कि अगर सरकार के खिलाफ ज्यादा बोलेंगे तो उनके खिलाफ राजद्रोह व देशद्रोह का मुकदमा लगेगा। इतना ही नहीं सरकार व व्यवस्थाओं को लेकर किए …
सीतापुर। कोरोना महामारी के बीच भाजपा के नगर विधायक राकेश राठौर का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। भाजपा सरकार के विधायक ने सरकार पर ही आरोप लगा डालें। बोले, कि अगर सरकार के खिलाफ ज्यादा बोलेंगे तो उनके खिलाफ राजद्रोह व देशद्रोह का मुकदमा लगेगा। इतना ही नहीं सरकार व व्यवस्थाओं को लेकर किए गए सवालों पर उन्होंने बहुत ही तल्ख जवाब दिए।
दरअसल सीतापुर जिले में खैराबाद के पास ट्रामा सेंटर बन चुका है, लेकिन वह शुरू नहीं किया गया है। कोविड-19 महामारी के बीच कुछ मीडिया कर्मी नगर विधायक राकेश राठौर से ट्रामा सेंटर चालू किए जाने को लेकर वार्ता करने गए थे। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने अपने बयान में कहा कि सरकार ने ट्रामा सेंटर चालू करने के लिए जो पैसे देने की घोषणा की है।
उस खबर को हमने अखबारों में ही पढ़ा है। मौके पर तो ऐसा कुछ है नहीं। लोगों ने सरकार और उसकी व्यवस्थाओं के बारे में सवाल किया तो कटाक्ष करते हुए बोले, बहुत अच्छा चल रहा है। हम सरकार तो है नहीं। एक सवाल के जवाब में बोले कि जो सरकार कह रही है जरूर मानो। बोले विधायकों की हैसियत क्या है। उनकी कौन सुनता है। हम ज्यादा बोलेंगे तो देशद्रोह, राजद्रोह हम पर भी लग जाएगा। आखिर में बोले कि एक विधायक क्या कर सकता है। लब आजाद तो है नहीं।
मीडिया कर्मियों को दिए गए बयान में उन्होंने सरकार को लेकर कटाक्ष व वह तल्ख लहजे में ही जवाब दिए।विधायक राकेश राठौर के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो कई दिन पुराना है। इस बयान को लेकर अमृत विचार ने विधायक से बात की थी तो उन्होंने ट्रामा सेंटर को लेकर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया था।
