रुद्रपुर: ब्लैक फंगस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोरोना के साथ ब्लैक फंगस स्वास्थ्य विभाग के साथ आम जन के लिए खतरे का सबब बन रहा है जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी करनी शुरू कर दी है, हालाकि राहत की बात है कि जिले में अबतक ब्लैक फंगस से ग्रसित कोई मरीज स्वास्थ्य विभाग की जानकारी में नही आया …

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोरोना के साथ ब्लैक फंगस स्वास्थ्य विभाग के साथ आम जन के लिए खतरे का सबब बन रहा है जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी करनी शुरू कर दी है, हालाकि राहत की बात है कि जिले में अबतक ब्लैक फंगस से ग्रसित कोई मरीज स्वास्थ्य विभाग की जानकारी में नही आया है।

कोरोना संकट से जूझ रहे लोगो के लिए ब्लैक फंगश एक बड़ी समस्या का रूप ले सकता है। देश के कई हिस्सों में इस बीमारी ने अपने पाव पसारने शुरू कर दिए है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आंख और नाक के पास बनने वाला ब्लैक फंगस मधुमेह और कम रोग प्रतिरोधक क्षमता के लोगो के लिए ज्यादा हानिकारक है।

जिला अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ गौरव अग्रवाल ने बताया कि जिले में अबतक ब्लैक फंगस से कोई व्यक्ति ग्रसित नही है। उन्होंने बताया कि खटीमा में किसी डॉक्टर ने किसीे मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण के बारे में अवगत कराया था लेकिन इसकी पुष्टि अभी तक नही की जा सकी है। ब्लैक फंगश से निपटने के लिए तैयारियों को लेकर डॉ गौरव ने बताया कि जिला अस्पताल के 30 से 40 बेडो की व्यवस्था कराई जा रही है ताकि कोई भी मामला सामने आने पर बीमारी से निपटा जा सके।

संबंधित समाचार