कोरोना काल में पूरी तरह पर्यटन मोड पर है योगी सरकार: अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि गांव में कोरोना या ब्लैक फंगस संक्रमण को रोकने की कोई व्यवस्था नहीं है। न बड़े पैमाने पर टेस्टिंग हो रही है, न दवाएं है लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर पर्यटन मोड …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि गांव में कोरोना या ब्लैक फंगस संक्रमण को रोकने की कोई व्यवस्था नहीं है। न बड़े पैमाने पर टेस्टिंग हो रही है, न दवाएं है लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर पर्यटन मोड पर चल रही है। पहले दूसरे राज्यों में प्रचार के बहाने जाते थे अब जिलों में दौरा कर रहे हैं। राज्य में काम बंद है।

उन्होंने कहा कि पहले दूसरे राज्यों में प्रचार के बहाने निकले तो अब जिलों-जिलों में दौरा किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से पर्यटन मोड में है और अव्यवस्थाएं बरकरार हैं।

मुख्यमंत्री योगी जहां भी जाते हैं अस्पतालों में मरीजों को उनके हाल पर छोड़कर डाक्टर-अधिकारी उनकी आवभगत में लग जाते हैं। उत्तर प्रदेश में जो भी स्वास्थ्य ढांचा है वह समाजवादी सरकार में ही निर्मित हुआ है।

भाजपा सरकार ने चार वर्ष में किसी अस्पताल की नींव तक नहीं रखी। इन दौरों में ऐसा कौन सा नुस्खा बनेगा जो डॉक्टरों को पता नहीं है। सरकार बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराती तो तमाम पीड़ितों को राहत मिलती।

संबंधित समाचार