आपका एक ‘हैलो’ बताएगा कि वैक्सीनेशन के लिए कहाँ है स्लॉट खाली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भूपेश कन्नौजिया,हल्द्वानी। कोविड-19 महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप में 18 साल के युवा से लेकर बुजुर्ग हर कोई जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करा महफूज होना चाहता है। इसके लिए हर कोई कोविन वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवा स्लॉट चेक कर रहा है मगर हो ये रहा है कि अधिकांश लोग स्लॉट बुक करवाने में पीछे रह …

भूपेश कन्नौजिया,हल्द्वानी। कोविड-19 महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप में 18 साल के युवा से लेकर बुजुर्ग हर कोई जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करा महफूज होना चाहता है। इसके लिए हर कोई कोविन वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवा स्लॉट चेक कर रहा है मगर हो ये रहा है कि अधिकांश लोग स्लॉट बुक करवाने में पीछे रह जाए रहे हैं और उन्हें बार बार वेबसाइट पर जाकर माथापच्ची करनी पड़ रही है।

मगर अब इस प्रक्रिया को और सरल बनाया गया है आपको अपने व्हाट्सएप्प पर जाकर हेलो,हाय या नमस्ते टाइप करना है और सेकंड भर में आपके नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर की डिटेल आपके मोबाइल पर होगी।

व्हाट्स एप ने शुरू की माई जीओवी कोरोना हेल्प डेस्क 

जी हां, व्हाट्सएप ने चैटबॉट  माई जीओवी कोरोना हेल्प डेस्क (My Gov Corona Helpdesk) सेवा शुरू की है। इसके जरिए कोई भी अपने निकटतम वैक्सीनेशन सेंटर का पता लगा सकता है।

भारत सरकार ने अपने माई जीओवी पोर्टल पर इस जानकारी को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर ये जानकारी साझा की है। व्हाट्सएप्प दोनों भाषाओं को सपोर्ट करता है। हालांकि, इसकी डिफॉल्ट भाषा अंग्रेजी है।

इस तरह पता लगाएं वैक्सीनेशन सेंटर का 

नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर में खाली स्लॉट का पता लगाने के लिए आपको अपने फोन में 9018151515 नंबर सेव करें। नंबर सेव होने के बाद अपने व्हाट्सएप को ओपन करें। अब सेव किए गए नंबर यानी 9013151515 के चैट बॉक्स पर जाएं। यहां Hi, Hello या Namaste लिखकर सेंड करें।

इसके बाद संदेश सेंड होते ही चैटबॉट आपको 9 ऑप्शन्स का रिप्लाई करेगा। वैक्सीनेशन की जानकारी के लिए 1 लिखकर सेंड करना होगा। इसके बाद अपने एरिया या शहर का पिन कोड डालें। आपको वैक्सीनेशन सेंटर की जानकारी मिल जाएगी और सूची प्राप्त होने के साथ यदि आपने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तब चैटबॉट कोविन  पोर्टल का लिंक भी देगा। यहां से आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस तरह टेक्नीक का सहारा लेकर स्लॉट बुक करने की माथापच्ची से बच सकते हैं।

 

संबंधित समाचार