हल्द्वानी: गांवों में लगाए जाएंगे कोविड-19 टेस्ट शिविर, प्रशासन ने जारी किया आदेश
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जनपद के गांवों में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने गांवों में कोविड-19 महामारी टेस्टिंग कैंप लगाने का फैसला किया है। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड वायरस संक्रमण के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में कोविड-19 टेस्ट कैंप लगाए जा रहे है। सैंपलिंग …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जनपद के गांवों में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने गांवों में कोविड-19 महामारी टेस्टिंग कैंप लगाने का फैसला किया है। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड वायरस संक्रमण के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में कोविड-19 टेस्ट कैंप लगाए जा रहे है। सैंपलिंग शिविर में संबंधित ग्राम विकास अधिकारी व पटवारी अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि रामगढ़ ब्लॉक में 19 मई को बोहराकोट, भियाल गांव, जौरासी में, 20 मई को नैकाना, गढगांव, म्यौडा, कूल में, 21 मई को दरमोली, नथुवाखान, सुयालबाड़ी ग्रामीण बाजार में, 22 मई को मौना, बडेत, सिमायल रैक्वाल, कमोली में, 23 मई को सतबुंगा, दाड़िम, दुबखड, सिरसा में, 24 मई को सूपी, हरतोला, चोपड़ा, 25 मई को खेरदा, लोश्ज्ञानी, क्वारब में, 26 मई को मुक्तेश्वर, सुरालगांव, मल्ला क्वारब में, 27 मई को गहना, टिकुरी, गंगरकोट में, 28 मई को लाद, गल्ला, दियारी व कफलाड में कोविड-19 जांच शिविर लगाए जाएंगे।
गर्ब्याल ने बताया कि भीमताल ब्लॉक में 19 मई को ग्राम पंचायत खुर्पाताल, 21 मई को चोपडा, 22 मई को ज्योली, 23 मई को ज्योलीकोट, 24 मई को भल्यूटी, 25 मई को देवीधुरा, 26 मई को जलालगांव, 27 मई को रोखड, 28 मई को अधौड़ा, 29 मई को गेठिया, 30 मई को गहलना, एक जून को बजून, दो जून को खमारी, तीन जून को बोहरागांव, चार जून को नाईसेला, पांच जून को बेल, छह जून को सड़ियाताल, सात जून को थापला को कोविड-19 जांच के लिए शिविर लगाए जाएंगे । डीएम गर्ब्याल ने संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम, बीडीओ को निर्धारित तिथियों में कोविड-19 जांच शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं।
