लखनऊ: ऑक्सीजन के लिए भटक रहे मरीजों को मिलेगी राहत, महात्मा गांधी अस्पताल में लगेगा प्लांट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। चिनहट स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में 10 दिनों में ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो जाएगा। इस माड्यूलर ऑक्सीजन प्लान्ट की उत्पादन क्षमता 600 लीटर प्रति मिनट होगी। आक्सीजन प्लांट से 60 बेड में एक ही समय पर निरन्तर आक्सीजन उपलब्ध करायी जा सकेगी। इसे एलएंडटी के सहयोग से तैयार किया जा रहा है। इस संबंध …

लखनऊ। चिनहट स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में 10 दिनों में ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो जाएगा। इस माड्यूलर ऑक्सीजन प्लान्ट की उत्पादन क्षमता 600 लीटर प्रति मिनट होगी। आक्सीजन प्लांट से 60 बेड में एक ही समय पर निरन्तर आक्सीजन उपलब्ध करायी जा सकेगी। इसे एलएंडटी के सहयोग से तैयार किया जा रहा है।

इस संबंध में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शिविर कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने डा. संजय भटनागर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा. सुरेश पाण्डेय अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिनहट, पराग जैन ब्रान्च मैनेजर एलएण्डटी, अभिनव शंकर मैनेजर एलएण्डटी की उपस्थिति में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मुख्य चिकित्साधिकारी एलएंडटी के ब्रांच मैनेजर के साथ समन्वय स्थापित कर समस्त औपचारिकताएं पूरी कर 10 दिनों में प्लांट तैयार कराएं। उन्होंने एलएंडटी को अपने डोनेशन फंड के माध्यम से मोबाइल टेस्टिंग वैन व ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात