हल्द्वानी: कल से धारी और ओखलकांडा ब्लॉकों में लगाए जाएंगे कोविड-19 जांच शिविर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में कोविड-19 टेस्ट कैंप लगाए जाएंगे। इसी क्रम में धारी ब्लॉक में 20 मई को प्रावि अम्दो व वन पंचायत भवन चौरलेख में,  21 मई को जनमिलन केंद्र धानाचूली, राइक बबियाड़ में, 22 मई को सामुदायिक भवन जलना नीलपहाड़ी में, 24 मई को …

अमृत विचार, हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में कोविड-19 टेस्ट कैंप लगाए जाएंगे। इसी क्रम में धारी ब्लॉक में 20 मई को प्रावि अम्दो व वन पंचायत भवन चौरलेख में,  21 मई को जनमिलन केंद्र धानाचूली, राइक बबियाड़ में, 22 मई को सामुदायिक भवन जलना नीलपहाड़ी में, 24 मई को प्रावि परवड़ा,  राउमावि दुदली में, 25 मई को जूनियर हाई स्कूल गुनीगांव, राप्रावि चौसाली में, 27 मई को सलियाकोट तल्ला, प्रावि गुनियालेख में, 28 मई को जूहा हरीनगर अक्सोडा, शिलालेख में, 29 मई को लेटीबुंगा, प्रास्वा केंद्र पदमपुरी, 31 मई को प्रावि पनयाली व पंचायत घर सुंदरखाल में कोविड-19 जांच शिविर लगाए जाएंगे।

गर्ब्याल ने बताया कि ओखलकांडा में 20 मई को ग्रामसभा कालाआगर, क्वैराला, भीड़ापानी, हरीनगर में, 21 मई को गडगडी तल्ली मल्ली, नाई चकलाड में, 22 मई को झडगांव तल्ला मल्ला, सिरायल, कचलाकोट, सेमलकन्या में, 23 मई को खनस्यू, हैड़ाखान, ईजर, कोटली, देवली, भनपोखरा में, 24 मई को करायल, टकुरा, जमराड़ी, कटना, बेडचूला, सूनी में, 25 मई को थलाडी, रैकुना, स्योनारी, अधौड़ा, डूंगरी में, 26 मई को स्मोल गांव, तुषराड़, पैटना, पश्या, कोडार, पतलोट में, 27 मई को ल्वाड, डोबा, गोनियारो, डालकन्या, कुंडल में तथा 26 मई को सुवाकोट, पोखरी, मिडार व अमजड ग्रामसभाओं में कोविड-19  जांच शिविर लगाए जाएंगे ।

संबंधित समाचार