हल्द्वानी: खबर का सौदा करने वाला युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी/लालकुआं। एक दुकानदार से कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकान खोलने की खबर छुपाने का सौदा कर साढ़े तीन हजार रुपये की अवैध वसूली करने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने जांच के बाद रंगदारी के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया। लालकुआं कोतवाली में बहेड़ी के ईंट अदुवा के मूल निवासी …

अमृत विचार, हल्द्वानी/लालकुआं। एक दुकानदार से कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकान खोलने की खबर छुपाने का सौदा कर साढ़े तीन हजार रुपये की अवैध वसूली करने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने जांच के बाद रंगदारी के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया।

लालकुआं कोतवाली में बहेड़ी के ईंट अदुवा के मूल निवासी में धर्मेंद्र कुमार ने रंगदारी वसूलने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्टकर्ता के अनुसार स्कूटी संख्या यूके 04 जे 6686 पर सवार होकर एक अज्ञात युवक उसकी दुकान पर आया और अपने आप को हल्द्वानी से प्रकाशित एक अखबार का संवाददाता बताया। धमकाया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकान खोलने की खबर छपेगी और पुलिस चालान हो जाएगा। इसके बाद खबर रोकने की एवज में दुकानदार से साढ़े तीन हजार का सौदा तय कर रूपये ले गया।

कोतवाली पुलिस ने अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अजेंद्र प्रसाद को सौंपी। स्कूटी नंबर के आधार पर जांच करने पर आरोपी जयराम जग्गी निवासी युवक विक्रम भाकुनी की पहचान हुई। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही साढ़े तीन हजार रुपये भी बरामद कर लिए। साथ ही प्रपत्र न होने पर स्कूटी भी सीज कर दी गई। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार