अमरोहा : टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार
हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। थाना क्षेत्र में बुधवार को दूध के टैंकर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद टैंकर लेकर चालक फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल भेजा। युवक की मौत से …
हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। थाना क्षेत्र में बुधवार को दूध के टैंकर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद टैंकर लेकर चालक फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल भेजा। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। हादसा बुधवार को रहरा मार्ग स्थित तीसरे मिल के निकट हुआ। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
पुलिस ने बताया कि ग्राम सोहरका निवासी जोगिंदर (24) पुत्र राम सिंह ग्राम लोहारी में लैब करता था। युवक किसी मरीज के यहां ब्लड का सैंपल लेने बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह तीसरे मिल के निकट पहुंचा तो सामने से आ रहे दूध के टैंकर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जोगिंदर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दूध का टैंकर लेकर चालक मौके से फरार हो गया। हसनपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया।
