बरेली: 20 मई से से 7 लाख राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संकट के बीच सरकार ने जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत दी है। पिछले साल की तरह इस बार भी सरकार ने दो माह का राशन मुफ्त बांटने की घोषणा कर दी है। अधिकारियों ने राशन वितरण की तैयारी भी शुरू कर दी है। जिले में करीब 7 लाख राशन कार्ड धारकों …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संकट के बीच सरकार ने जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत दी है। पिछले साल की तरह इस बार भी सरकार ने दो माह का राशन मुफ्त बांटने की घोषणा कर दी है। अधिकारियों ने राशन वितरण की तैयारी भी शुरू कर दी है। जिले में करीब 7 लाख राशन कार्ड धारकों को आज से मुफ्त राशन वितरित किए जाएंगे।
सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ अगले दो महीने मई और जून में देने की घोषणा की है। इसके तहत गरीबों को 5 किलो खाद्यान्न मुफ्त में मिलेगा। सरकार के फैसले से जिले में करीब 7 लाख राशन कार्डधारकों को सरकार के मुफ्त राशन का लाभ 20 मई गुरुवार से मिलना शुरू होगा। जो कि 31 मई तक चलेगा। बताते चलें कि पिछले साल कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लाकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत की थी।
पिछले साल लाकडाउन में देखा गया था कि मुफ्त का राशन पाने के लिए राशन की दुकानों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लगना शुरू हो जाती थीं। जिससे शारीरिक दूरी का पालन नहीं होता था। यदि दुकानों पर ज्यादा भीड़ जमा होती है तो पिछली बार की तरह दुकानों पर टोकन के जरिए राशन का वितरण किया जाएगा। – धर्मेन्द सिंह, एआरओ
