बरेली: 19 प्रतिशत बुजुर्ग व 79 प्रतिशत युवाओं का टीकाकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से जान को खतरा देख युवा सचेत हो गए हैं। इस कारण टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ गया है। युवा भी बचाव के लिए जीवनरक्षक टीका लगवाने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं, लेकिन बुजुर्ग कम संख्या में टीका लगवाने केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। जिले में 18 से 44 साल …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से जान को खतरा देख युवा सचेत हो गए हैं। इस कारण टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ गया है। युवा भी बचाव के लिए जीवनरक्षक टीका लगवाने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं, लेकिन बुजुर्ग कम संख्या में टीका लगवाने केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

जिले में 18 से 44 साल तक के लोगों के टीकाकरण अभियान में 7400 के लक्ष्य के सापेक्ष 5881 युवा बुधवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनेटाइजेशन के बाद उन्हें टीका लगाया गया। जबकि 6800 लक्ष्य के सापेक्ष 1314 बुजुर्गों ने वैक्सीनेशन करवाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 2565 व शहरी क्षेत्रों में 3316 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है।

19 प्रतिशत बुजुर्गों ने कराया वैक्सीनेशन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में 8130 लोगों में 45-59 वर्ष के 467 लोगों को पहली डोज व 23 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 160 लोगों को पहली डोज व 10 को दूसरी डोज लगाई गई। शहरी इलाकों में 6070 लोगों में 45-59 वर्ष में से 480 लोगों को पहली डोज व 53 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।

60 वर्ष से अधिक के 97 लोगों को पहली डोज व 24 को दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार कोविशिल्ड के 45 वर्ष के अधिक के नागरिकों में 1228 कोविशिल्ड डोज व कोवैक्सीन की 86 डोज लगाई गई है। वहीं, 18 वर्ष से अधिक के युवाओं में 5068 कोविशिल्ड व 813 कोवैक्सीन लगाई गई है।

जिले में कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक कराया जा रहा है। संक्रमण बढ़ने से लोग अधिक संख्या में टीकाकरण कराने आ रहे हैं। – डॉ. आरएन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

संबंधित समाचार