भवाली: सेवानिवृत्त सैन्य अफसर के घर पर गिरी अवैध दीवार, पत्नी-साला दबे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भवाली, अमृत विचार। भवाली में सेनानिवृत्त सैन्य अफसर के घर पर निर्माणाधीन भवन की सुरक्षा दीवार गिर गई। दीवार गिरने से घर में मौजूद पत्नी और उनके भाई दब कर घायल हो गए। पड़ोसियों ने बमुश्किल खिड़की तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। महिला को गंभीर चोटों के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। भीमताल …

भवाली, अमृत विचार। भवाली में सेनानिवृत्त सैन्य अफसर के घर पर निर्माणाधीन भवन की सुरक्षा दीवार गिर गई। दीवार गिरने से घर में मौजूद पत्नी और उनके भाई दब कर घायल हो गए। पड़ोसियों ने बमुश्किल खिड़की तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। महिला को गंभीर चोटों के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

भीमताल रोड स्थित नगारी गांव में सेवानिवृत्त जनरल स्वर्गीय अमरजीत सिंह भल्ला का आवास है। गुरुवार सुबह उनके आवास के ऊपर निर्माणाधीन भवन की सुरक्षा दीवार गिर गई। इससे भल्ला की पत्नी प्रीति और उनके भाई दब गए। भीतर फंसे भाई-बहन की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और मकान के केअर टेकर मौके पर पहुंचे। बेडरूम के दरवाजे मलवा आने से बंद हो चुके थे। लोगों ने लोहे की सरिया और सब्बल आदि से खिड़की तोड़कर प्रीति और उनके भाई को बमुश्किल बाहर निकाला। घायल अवस्था में दोनों को भवाली सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर देखकर प्रीति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

अवैध निर्माण पर उठे सवाल
हल्द्वानी। दुर्घटना में घायल जनरल भल्ला की पत्नी के भाई के अनुसार उनके आवास के ठीक पीछे अवैध निर्माण हो रहा है। रात हुई तेज बरसात के चलते अवैध रूप से बनाई गई दीवार भरभराकर गिर गई और बेडरूम को चपेट में ले लिया। लगभग दस फीट ऊंची और तीन फीट चौड़ी इस दीवार ने जनरल भल्ला के मकान को खासा नुकसान पहुंचाया है। पीड़ित के साथ ही स्थानीय लोगों ने झील विकास प्राधिकरण से अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार