रुद्रपुर: यूटिलिटी जीप को एम्बुलेंस में बदल निःशुल्क कर रहे लोगो की सेवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोरोना काल मे जहाँ एम्बुलेंस चालक लोगो की मजबूरी का फायदा उठाकर दुगना तिगुना किराया वसूल रहे है। तो कुछ ऐसे लोग भी है जो अपने वाहनों को एम्बुलेंस में बदल कर लोगो की फ्री सेवा कर रहे है। जिनके बदौलत कई लोग समय रहते अस्पताल पहुँचे है। इन लोगो मे शामिल …

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोरोना काल मे जहाँ एम्बुलेंस चालक लोगो की मजबूरी का फायदा उठाकर दुगना तिगुना किराया वसूल रहे है। तो कुछ ऐसे लोग भी है जो अपने वाहनों को एम्बुलेंस में बदल कर लोगो की फ्री सेवा कर रहे है। जिनके बदौलत कई लोग समय रहते अस्पताल पहुँचे है। इन लोगो मे शामिल सुरेंद्र सिंघल ने भी अपनी यूटिलिटी जीप को एम्बुलेंस में बदलकर निःशुल्क पूरे जिले में चलाकर मानवता की मिसाल पेश की है।
अपनी इस एम्बुलेंस में उन्होंने एक बेड, एक ऑक्सीजन सिलेंडर व तीमारदारों के बैठने के लिए दो कुर्सी रख रखी है। उनकी यह एम्बुलेंस रोजाना रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के बाहर खड़ी रहती है और जरुरतमंद लोगो को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने व उनके गंतव्य पर निःशुल्क छोड़ने का कार्य कर रही है।
सुरेंद्र सिंघल ने बताया कि कोरोना काल मे काम न होने की वजह से उनकी यूटिलिटी जीप घर पर ही खड़ी थी। वही इस संकट के समय मे एम्बुलेंस चालको ने मनमाने दाम लोगो से वसूलना शुरू कर दिया था। जिसे देखते हुए उन्होंने अपनी गाड़ी को एम्बुलेंस में बदल लोगो की निःशुल्क सेवा करने का निर्णय लिया। जिसमे उनका साथ उनके जीप चालक ने दिया। उन्होंने बताया कि उनकी इस गाड़ी के चालक के पास ऑक्सीमीटर है। जिससे वह मरीज का ऑक्सीजन लेवल चेक करते है तथा जिसका ऑक्सीजन लेवल ज्यादा ही कम होता है उसे तुरंत अस्पताल पहुचाने की कोशिश करते है। उन्होंने बताया कि उनकी यह सेवा कोरोना काल तक चलती रहेगी। वही उन्होंने भगवान से कोरोना काल जल्द से जल्द खत्म करने की भी प्रार्थना भी की।

संबंधित समाचार