शाहजहांपुर: मरीजों का महंगा इलाज करना पड़ा भारी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय सिन्हा को शासन ने निलंबित कर दिया। उनके स्थान पर आजमगढ़ से डॉ. राजेश कुमार को तैनाती दी गई है। प्राचार्य डॉ. सिन्हा पर मेडिकल स्टोर संचालक से साठगांठ कर मरीजों का महंगा इलाज करने वाले डॉ. अनिलराज को संरक्षण देने व कोविड मरीजों के …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय सिन्हा को शासन ने निलंबित कर दिया। उनके स्थान पर आजमगढ़ से डॉ. राजेश कुमार को तैनाती दी गई है।

प्राचार्य डॉ. सिन्हा पर मेडिकल स्टोर संचालक से साठगांठ कर मरीजों का महंगा इलाज करने वाले डॉ. अनिलराज को संरक्षण देने व कोविड मरीजों के तीमारदारों से अभद्रता किए जाने के आरोप हैं। इस मामले की शिकायत भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी। जांच के बाद उन पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। डॉ. अभय सिन्हा के निलंबन की पुष्टि डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने भी की है।

संबंधित समाचार