बरेली: होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को कैसे बांटें आयुष काढ़ा?, पता और मोबाइल नंबर ही गलत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। होम आइसोलेट कोरोना मरीजों के गलत पते व मोबाइल नंबर होने की वजह से आयुर्वेदिक दवाएं बांटने में आयुष विभाग की टीम को दिक्कतें हो रही हैं। इसकी वजह से कम लोगों के घर ही टीम पहुंच रही हैं। अब तक आयुष विभाग की आठ टीमों द्वारा 150 से अधिक होम आइसोलेट मरीजों …

बरेली,अमृत विचार। होम आइसोलेट कोरोना मरीजों के गलत पते व मोबाइल नंबर होने की वजह से आयुर्वेदिक दवाएं बांटने में आयुष विभाग की टीम को दिक्कतें हो रही हैं। इसकी वजह से कम लोगों के घर ही टीम पहुंच रही हैं। अब तक आयुष विभाग की आठ टीमों द्वारा 150 से अधिक होम आइसोलेट मरीजों को दवाएं वितरित की जा चुकी हैं।

आयुर्वेदिक सेवाएं उत्तर प्रदेश के निदेशक ने सभी राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज को होम आइसोलेट मरीजों को आयुष काढ़ा और आयुर्वेदिक दवाएं वितरित करने के निर्देश दिए हैं। उसके बाद बरेली के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के चिकित्सालय प्रभारी डा. प्रेम प्रकाश गंगवार ने होम आइसोलेट मरीजों की सूची स्वास्थ्य विभाग से ली। आयुर्वेदिक दवाएं वितरित करने के लिए आठ टीमें बनायी गईं। इन टीमों को सूची के आधार पर घर-घर जाकर दवाएं वितरित करने की जिम्मेदारी दी।

सूची के आधार पर जब मरीजों के पते ट्रेस किए गए तो कई मरीजों के पूरे पते ही नहीं मिले। इससे काफी दिक्कतें हुईं। हालांकि ऐसे लोगों के फोन पर संपर्क कर दवाएं पहुंचायी गईं, लेकिन कई लोगों के फोन नंबर भी गलत थे, जिसकी वजह से उनके घर दवाएं नहीं पहुंचायी जा सकीं।

डा. प्रेम प्रकाश गंगवार ने बताया कि पते व मोबाइल नंबर गलत होने की वजह से टीम को होम आइसोलेट मरीजों को ट्रेस करने में दिक्कतें आ रही हैं। इसकी वजह से एक टीम रोजाना पांच से छह लोगों के घर ही दवाएं पहुंचा पा रही है। हालांकि अभी तक टीमें 150 से अधिक मरीजों को दवाएं वितरित कर चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग से होम आइसोलेट मरीजों की सूची के आधार पर दवाएं वितरित की जा रही हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात