किच्छा: मगरमच्छ देख फूले ग्रामीणों के हाथ-पांव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। ग्राम धौरा डैम क्षेत्र में आवासीय परिसर के निकट विशाल मगरमच्छ पहुंचने से हड़कंप मच गया । मगरमच्छ आने की सूचना पर लोगों का जमावड़ा लग गया । इस दौरान ग्रामीणों ने मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया, परंतु सफलता नहीं मिली। इसी बीच निकट स्थित पानी के छोटे तालाब में मगरमच्छ …

किच्छा, अमृत विचार। ग्राम धौरा डैम क्षेत्र में आवासीय परिसर के निकट विशाल मगरमच्छ पहुंचने से हड़कंप मच गया । मगरमच्छ आने की सूचना पर लोगों का जमावड़ा लग गया । इस दौरान ग्रामीणों ने मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया, परंतु सफलता नहीं मिली।

इसी बीच निकट स्थित पानी के छोटे तालाब में मगरमच्छ घुस गया।  घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू करने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया । जानकारी के अनुसार ग्राम धौरा डैम निवासी अमर सिंह के घर के सामने अचानक विशाल मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया ।

कुछ ही देर में तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों ने मगरमच्छ को भगाने का काफी प्रयास किया। भीड़ के चलते मगरमच्छ  छोटे से तलाब में घुस गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ आने की सूचना वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी को दी । वन क्षेत्राधिकारी जोशी  के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन के माध्यम से तालाब के पानी को बाहर निकाल कर खाली कराया गया और वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू करने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर वन दरोगा कुलदीप पांडे ,दिनेश पंत ,शिव सिंह डांगी ,खड़क सिंह कोरंगा ,जगत सिंह मेहता, भूपेंद्र सिंह ,गोविंद मेहता ,अमजद खान ,अर्जुन भाकुनी ,बलवीर सिंह आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार