एएफआई के चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष एके मेंदिरत्ता का कोविड-19 से निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष डॉ अरुण मेंदीरत्ता का कोविड 19 से सम्बंधित परेशानियों के कारण शुक्रवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे। वह एशियाई एथलेटिक्स महासंघ से 25 वर्षों से अधिक समय से जुड़े थे। एथलेटिक्स महासंघ ने उनके निधन पर शोक …

नई दिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष डॉ अरुण मेंदीरत्ता का कोविड 19 से सम्बंधित परेशानियों के कारण शुक्रवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे। वह एशियाई एथलेटिक्स महासंघ से 25 वर्षों से अधिक समय से जुड़े थे।

एथलेटिक्स महासंघ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। महासंघ के अध्यक्ष आदिल जे सुमारिवाला ने शोक व्यक्त करते हुए कहा,” वह लगातार एएफआई की उम्र की धोखाधड़ी और डोपिंग के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करते रहे। वह हमारी नो नीडल्स नीति के कर्ता धर्ता थे। वह बहुत विनम्र और मधुरभाषी थे। एथलेटिक्स में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और एथलेटिक्स समुदाय को उनकी कमी महसूस होगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

डॉ मेंदीरत्ता को भारतीय ओलम्पिक संघ ने आगामी टोक्यो ओलंपिक्स के लिए मुख़्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया था। वह विश्व चैंपियनशिप , एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और ओलम्पिक के दौरान भारतीय टीमों के साथ गए थे।

संबंधित समाचार