हल्द्वानी: 30 घंटे बाद खुला भवाली-अल्मोड़ा एनएच 87 हाईवे
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में हो रही लगातार बारिश से आम जीवन प्रभावित हुआ है। बारिश से जहां सड़कों में आवाजाही कम हो गयी। वहीं पर्वतीय इलाकों में जगह जगह हो रहे भूस्खलन से यातायात बाधित रहा। नैनीताल जिले में बीरभट्टी पुल और कैची के पास हुए भूस्खलन से 12 घंटे तक आवाजाही पूर्ण रूप …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में हो रही लगातार बारिश से आम जीवन प्रभावित हुआ है। बारिश से जहां सड़कों में आवाजाही कम हो गयी। वहीं पर्वतीय इलाकों में जगह जगह हो रहे भूस्खलन से यातायात बाधित रहा। नैनीताल जिले में बीरभट्टी पुल और कैची के पास हुए भूस्खलन से 12 घंटे तक आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रही। बुधवार को भारी बारिश के चलते हल्द्वानी-अल्मोड़ा एनएच 87 गेठिया में बीरभट्टी पुल के नजदीक मलवा आने से बंद हो गया था। हाइवे खोलने के लिए रानीबाग से जेसीबी को भेजा गया।
मलबा हटाने में लोक निर्माण विभाग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को दोपहर बाद एन एच 87 खोला गया। इसमें छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गयी है। लगातार बरसात होने से मलवा आ रहा है। वहीं बड़े वाहनों का रास्ता डायवर्ट कर भीमताल के रास्ते भेजा जा रहा है।
10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हटाया मलवा
बारिश से कुमाऊं को जोड़ने वाले अधिकतर मार्ग बाधित रहे। पिछले 10 घंटों से कैची के पास मलवा आने से अल्मोड़ा हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। इससे यात्रियों को परेशानी और फजीहत का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की मदद से सुबह 11 बजे हाईवे से मलवा हटाया गया। इस दौरान पहाड़ से आने जाने वाले सभी वाहनों के रूट डायवर्ट करके रामगढ़, क्वारब के रास्ते भेजा गया।
