श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मेरे पिता ने मां के साथ जो किया वह ठीक नहीं था’
मंबई। बॉलिवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ दूसरी शादी पर अर्जुन कपूर ने बात की। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि मैं यह नहीं कह सकता कि मेरे पिता ने मां के साथ जो किया वह ठीक था। बता दे कि बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना …
मंबई। बॉलिवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ दूसरी शादी पर अर्जुन कपूर ने बात की। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि मैं यह नहीं कह सकता कि मेरे पिता ने मां के साथ जो किया वह ठीक था।

बता दे कि बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना शौरी से पहली शादी की थी। दो साल बाद 1985 में अर्जुन कपूर पैदा हुए, जबकि 1990 में बेटी अंशुला का जन्म हुआ। 1996 में बोनी कपूर और मोना शौरी का तलाक हो गया। बोनी कपूर ने उसी साल श्रीदेवी से शादी कर ली। तब अर्जुन कपूर महज 11 साल के थे, जबकि अंशुला 6 साल की। बोनी कपूर ने मोना को धोखा दिया था।

मोना ने श्रीदेवी को दी थी अपने घर में रहने की जगह
श्रीदेवी तब बॉलिवुड में नई-नई आई थीं। मिथुन चक्रवर्ती के साथ श्रीदेवी के इश्क के तब खूब चर्चे थे। मोना शौरी ने बहन मानकर श्रीदेवी को अपने घर में पनाह दी थी। श्रीदेवी प्यार से मोना को दीदी बुलाती थीं। लेकिन कुछ समय बाद ही श्रीदेवी और बोनी कपूर का गुपचुप अफेयर शुरू हो गया। बताया जाता है कि जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी कि तब वह 6 महीने की प्रेग्नेंट भी थीं। अर्जुन कपूर ने पहली बार पिता की दूसरी शादी पर चुप्पी तोड़ी है। अर्जुन कहते हैं कि उस वक्त उनकी फैमिली के साथ जो हुआ या जब बोनी कपून ने उनकी मां को छोड़ा, उसे वह कभी ‘अच्छा’ या ‘ठीक है’ नहीं कह सकते।

अर्जुन ने पिता की दूसरी शादी पर की बात
अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मेरी मां की परवरिश मेरे साथ है। वह मुझसे कहती थीं कि चाहे जो भी हो, जैसे भी हालात हों, अपने पिता के साथ खड़े रहना। मां ने कहा था कि पापा ने जो भी फैसला किया, वह प्यार के कारण किया। मैं भी अपने पिता का सम्मान करता हूं कि उन्हें जीवन में दोबारा प्यार हुआ। प्यार काफी कठिन होता है। आज हम 2021 में बैठकर अगर कहते हैं कि इंसान को सिर्फ एक ही बार प्यार होता है, तो हम मूर्ख हैं। यह सब बॉलीवुड की बाते हैं। असल में प्यार बहुत कॉम्प्लेक्स और कॉम्प्लीकेटेड है। प्यार का मतलब, हमेशा प्यार में ही पड़े रहना नहीं होता।’

मैं पिता के साथ हूं, क्योंकि यह मेरी मां की परवरिश है’
अर्जुन कपूर ने अपनी मां की परवरिश का जिक्र करते हुए बताया कि यह इसी की बदौलत है जो उन्होंने हालात का सामना किया। फिर चाहे वह 2018 में श्रीदेवी के निधन का ही वक्त क्यों न हो, जब अर्जुन पिता बोनी कपूर के साथ खड़े नजर आए थे। अर्जुन कहते हैं कि यह मां की ही सीख का नतीजा है कि उन्होंने पिता के साथ-साथ सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी संग भी अपने रिश्तों को नए सिरे से देखा और संजोया है।
