देहरादून: ब्लैक फंगस महामारी घोषित, कोविड से मां-बाप खो चुके बच्चों को हर माह ढाई हजार की मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश सरकार ने ब्लैक फंगस को अब महामारी घोषित कर दिया है। शनिवार को इस संबंध में उत्तराखंड शासन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं सरकार कोविड की वजह से अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों को भरण-पोषण के लिए हर महीने ढाई हजार रुपए देगी। साथ ही जिन बच्चों …

देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश सरकार ने ब्लैक फंगस को अब महामारी घोषित कर दिया है। शनिवार को इस संबंध में उत्तराखंड शासन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं सरकार कोविड की वजह से अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों को भरण-पोषण के लिए हर महीने ढाई हजार रुपए देगी।

साथ ही जिन बच्चों के मां-बाप कोरोना की वजह से काल के गाल में समा गए हैं उन बच्चों सरकारी स्कूल में फ्री शिक्षा और राशन दिया जाएगा। उनके वयस्क होने तक पैतृक संपत्ति के साथ छेड़छाड़ न हो इसके लिए संबंधित क्षेत्रों के जिला अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

आपको बताते चलें कि ब्लैक फंगस से राज्य में मरने वालों की संख्या अब तक पांच हो गई है। एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के 61 केस मिले हैं।

संबंधित समाचार