अयोध्या: सम्पत्ति विवाद में भांजे ने मामा-मामी और तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। यूपी के अयोध्या में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से सनसनी मची हुई है। शनिवार रात एक युवक ने अपने ही सगे मामा-मामी और उनके तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। जैसे ही इस वारदात की खबर मिली पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हत्या के बाद आरोपी को …

अयोध्या। यूपी के अयोध्या में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से सनसनी मची हुई है। शनिवार रात एक युवक ने अपने ही सगे मामा-मामी और उनके तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया।

जैसे ही इस वारदात की खबर मिली पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हत्या के बाद आरोपी को पांच थानों की पुलिस व एसओजी की मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पवन के दोनों पैरों में गोली लगी है।

मुठभेड़ थाना इनायतनगर के कुचेरा बाजार के पीछे जंगल में हुई है। आरोपी पवन ने अपने मामा-मामी सहित तीनों बच्चों की धारदार हथियार से हत्या की थी। मामले में पवन के माता-पिता व पत्नी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Barabanki
अयोध्या: सम्पत्ति विवाद में भांजे ने मामा-मामी और तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार(फोटो:सोशल मीडिया)

क्या है ये पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार इनायतनगर थाना क्षेत्र के खानपुर मजरे बरिया निसारू गांव में राकेश कुमार और उनका भांजा एक ही मकान में रहते थे। सम्पत्ति को लेकर मामा-भांजे के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था।

शनिवार की रात करीब 12.30 बजे भांजे पवन ने अपने मामा राकेश कुमार कहांर व मामी ज्योति सहित उनके तीनों बच्चों एक बेटी और दो बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

घटना की छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और समूचे घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के घंटो बाद प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए।

एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि पांच लोगों की हत्या का आरोपी भांजा और मामा एक ही मकान में रहते थे, प्रथम दृष्टया संपत्ति का विवाद सामने आया है, गांव वाले भी यही बता रहे हैं। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

 

संबंधित समाचार