कोरोना से छात्रों को बचाने के लिए इस राज्य ने रद्द की 10वीं की परीक्षाएं, 12वीं की परीक्षा पर निर्णय बाकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पणजी। गोवा सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर निर्णय अगले दो दिन में किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समिति की सिफारिश पर यह फैसला लिया …

पणजी। गोवा सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर निर्णय अगले दो दिन में किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समिति की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया, जिसमें गोवा माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ भी शामिल थे।

उन्होंने कहा कि 10वीं कक्षा के अंक शैक्षणिक सत्र 2020-21 में हुई परीक्षाओं के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ” एक या दो विषयों में फेल रहने वाले छात्रों को एटीकेटी परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।

विज्ञान और डिप्लोमा का चयन करने वाले छात्रों को एक-दिवसीय परीक्षा में भाग लेना होगा, जिसका संचालन गोवा बोर्ड द्वारा किया जाएगा। ऐसे छात्रों को एक-दिवसीय परीक्षा के बारे में 15 दिन पहले ही सूचना दी जाएगी।” उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर मंगलवार या बुधवार को फैसला लिया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका