अयोध्या: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद के गोसाईगंज कोतवाली इलाके के एक गांव में अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी को कुदाल से हमला करके  जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ विद्याशंकर शुक्ला के मुताबिक गोसाईगंज कोतवाली इलाके के अंकारीपुर गांव में गोपाल सोनकर ने अपनी पत्नी …

अयोध्या। जनपद के गोसाईगंज कोतवाली इलाके के एक गांव में अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी को कुदाल से हमला करके  जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

एसएचओ विद्याशंकर शुक्ला के मुताबिक गोसाईगंज कोतवाली इलाके के अंकारीपुर गांव में गोपाल सोनकर ने अपनी पत्नी शीला सोनकर को खेत में बुलाया और अवैध संबंध को लेकर बुरा भला कहना शुरू कर दिया।

बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि गुस्से में आकर गोपाल ने अपनी पत्नी शीला पर कुदाल से हमला कर कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल होकर बेहोश हो गई।

परिजन उसे घायल अवस्था में नजदीक के सीएचसी ले गये। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी पति को आला कत्ल के साथ गद्दोपुर बैरियर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार