बरेली: शराब पिलाकर महिला के साथ गैंगरेप, बेटी ने बताया क्या हुआ था उस रात
बरेली,अमृत विचार। महिला को शराब पिलाकर शोहदों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। रात में बेटी ने मां को बदहवास देखा तो वह उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची जहां उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की …
बरेली,अमृत विचार। महिला को शराब पिलाकर शोहदों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। रात में बेटी ने मां को बदहवास देखा तो वह उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची जहां उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि उसकी मां कभी-कभी शराब पीती है। रविवार को उसकी मां ने शराब पी थी और सनईया गौटिया में एक रिश्तेदार के यहां जाने की बात कहकर घर से निकली थी। रात तक मां वापस नहीं लौटी तो बेटी ने उसकी तलाश शुरू की। वह रिश्तेदार के घर पहुंची तो देखा कि उसकी मां बेसुध हालत में वहां पर पड़ी है। महिला ने बताया कि उसके साथ सनईया गौटिया निवासी सोनू ने दुष्कर्म किया है। बेटी किसी तरह मां को लेकर सुभाषनगर थाने पहुंची।
महिला ने थाने में बताया कि सोनू के साथ एक अन्य भी मौजूद था। उसने भी गलत काम किया है। पीड़िता की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस ने रात तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था।
“सुभाषनगर में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। एक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।” -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
