बरेली मंडल में हार की कगार पर पहुंचा कोरोना, पॉजिटिविटी रेट सिर्फ 1.11 प्रतिशत
बरेली, अमृत विचार। बरेली मंडल में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट लगातार कम हो रहा है। कमिश्नरी सभागार में सम्पन्न टीम नाइन की बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार 22 मई को पूरे मंडल में औसत पॉजिटिविटी रेट मात्र 1.11 फीसदी ही दर्ज किया गया है। बैठक में कहा गया कि ग्रामीण अंचलों में निगरानी समितियों …
बरेली, अमृत विचार। बरेली मंडल में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट लगातार कम हो रहा है। कमिश्नरी सभागार में सम्पन्न टीम नाइन की बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार 22 मई को पूरे मंडल में औसत पॉजिटिविटी रेट मात्र 1.11 फीसदी ही दर्ज किया गया है। बैठक में कहा गया कि ग्रामीण अंचलों में निगरानी समितियों तथा मोबाइल टीम आदि के कार्य संतोषजनक हैं। मंडल में सैनेटाइजेशन, स्वच्छता अभियान तथा सर्वेक्षण के कार्य में लगातार प्रगति दर्ज की जा रही है।
बैठक में अपर आयुक्त अरुण कुमार ने बताया कि मंडल में वैक्सीनेशन का कार्य नियमित रूप से हो रहा है। मंडल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 869208 लोगों को और 203108 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है। कुल 1072316 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
