दिल्ली पुलिस ने पहलवान सुशील कुमार के चार साथियों को किया गिरफ्तार, सागर हत्याकांड में शामिल होने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के चार साथियों को छत्रसाल स्टेडियम में हुए संपत्ति विवाद के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि उन्होंने आरोपियों की पहचान हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले भूपेंद्र (38), मोहित (22), गुलाब (24) और रोहतक जिले के रहने …

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के चार साथियों को छत्रसाल स्टेडियम में हुए संपत्ति विवाद के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि उन्होंने आरोपियों की पहचान हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले भूपेंद्र (38), मोहित (22), गुलाब (24) और रोहतक जिले के रहने वाले मंजीत (29) के रूप में की है। इन चारों ने पूछताछ के दौरान सागर धनखड़ की हत्या की पूरी साजिश और घटनाओं के क्रम का खुलासा किया। इन चारों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

Sushil kumar Arrest: छह दिन की रिमांड पर भेजे गए पहलवान सुशील कुमार, रोहिणी  कोर्ट में किया गया था पेश | Wrestler Sushil Kumar produced before Rohini  court police remand of 6

पुलिस ने बताया कि ये लोग काला असौदा और नीरज बवाना गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और इन्हें मंगलवार की रात को दिल्ली के कंझावला इलाके से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक खुफिया सूचना मिलने पर ये गिरफ्तारियां कीं। गिरफ्तार किए गए ये सभी लोग सुशील कुमार के साथी हैं और छत्रसाल स्टेडियम में हुए झगड़े में शामिल थे। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किए गए।

Olympic fame to arrest in murder case: For wrestler Sushil Kumar, life's become a bout of

मामला स्टेडियम में गत चार मई को हुई उस घटना से संबंधित है जिसमें पहलवान सागर की मौत हो गई थी और उसके दो मित्र सोनू और अमित कुमार तब घायल हो गए थे जब उन पर सुशील कुमार और अन्य पहलवानों ने हमला किया था। यह झगड़ा मॉडल टाउन इलाके में स्थित एक संपत्ति पर विवाद को लेकर हुआ।

Chhatrasal stadium brawl: Sushil Kumar taken to spot for crime scene reconstruction | More sports News - Times of India

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने कहा कि जिले की स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि इस मामले में शामिल काला असौदा और नीरज बवाना गिरोह के चार लोग अपने साथी काला से मिलने घेवरा गांव आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सूचना के आधार पर हमारी टीम ने घेवरा रेलवे क्रॉसिंग के पास जाल बिछाया और एक गुप्त खबरी के जरिए पहचान करने के बाद चारों को पकड़ लिया।’’

Indian wrestling's image tarnished by accusations against Sushil Kumar: Federation

पूछताछ में सभी चारों आरोपियों ने सिलेसिलेवार ढंग से घटना के बारे में बताया और अपराध में शामिल अन्य लोगों की जानकारियां दी। डीसीपी ने कहा कि उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने घटना स्थल पर ही अपने वाहन और हथियार छोड़ दिए थे। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके से सुशील कुमार और उसके साथी अजय को रविवार को गिरफ्तार किया था। यह मामला अपराध शाखा को सौंप दिया गया है जो मामले की तफ्तीश कर रही है।

संबंधित समाचार