बाराबंकी: मंदिर के पुजारी की धारदार हथियार से हत्या
टिकैतनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। टिकैतनगर के कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह मंदिर के पुजारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुजारी की हत्या की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका-ए-वारदात की गहनता से पड़ताल की है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने हत्या के जल्द खुलासे की बात कही है। बाराबंकी जिले में टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र …
टिकैतनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। टिकैतनगर के कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह मंदिर के पुजारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुजारी की हत्या की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका-ए-वारदात की गहनता से पड़ताल की है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने हत्या के जल्द खुलासे की बात कही है।
बाराबंकी जिले में टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र के खमौली गांव में 70 साल के पुजारी सुरेशचन्द्र चौहान हनुमान मंदिर के पुजारी थे। गांव के लोग उन्हें काफी मानते थे। सुरेशचन्द्र चौहान लंबे समय से मंदिर परिसर में ही रहते थे। आज सुबह लोग पूजा पाठ के लिए मंदिर पहुंचे तो सुरेशचन्द्र चौहान का खून से लथपथ शव मिला। हत्यारों का सुराग तलाशने के लिए मौके पर फोरेंसिक व डॉग स्क्वाड की टीम बुलाई गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल है। ग्रामीण भी नहीं समझ पा रहे हैं कि बुजुर्ग पुजारी की हत्या क्यों की गई?
एसपी ने कही जल्द खुलासे की बात
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र के खमौली गांव में एक 70 वर्षीय पुजारी रहते थे। बुधवार सुबह उनकी डेड बॉडी मिली। उनके सिर पर घाव के निशान हैं, जिससे लगता है कि इसकी वजह से उनकी मौत हुई है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। पंचनामा भर के बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
