सीतापुर: दुल्हन की खराब साड़ी देखकर महिलाओं ने कर दी टिप्पणी, लड़की वालों को आया गुस्सा, दूल्हे के भाई को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। दुल्हन के द्वारे बारात आई। द्वारचार भी हुआ, लेकिन शादी का जोड़ा सस्ता देख दुल्हन पक्ष के लोग आग बबूला हो गए। गुस्साए लोगों ने दूल्हे के भाई की जमकर धुनाई कर दी। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि शादी …

सीतापुर। दुल्हन के द्वारे बारात आई। द्वारचार भी हुआ, लेकिन शादी का जोड़ा सस्ता देख दुल्हन पक्ष के लोग आग बबूला हो गए। गुस्साए लोगों ने दूल्हे के भाई की जमकर धुनाई कर दी। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि शादी समारोह में मौजूद दोनों पक्षों के समझदार लोगों की कोशिशों से शादी संपन्न हो करा दी गई।

यह मामला जिले के सकरन इलाके का है। थाना क्षेत्र के मोहारी गांव निवासी अनिल पुत्र गया प्रसाद बुधवार को अपने भाई की बारात थाना क्षेत्र के बरियारी गांव निवासी शम्भू पुत्र रूपन के यहां लेकर आये थे।

बारात पहुंचने के बाद द्वाराचार हुआ। सब कुछ सामान्य ढंग से रीत रिवाज के साथ चल रहा था। लेकिन जब दुल्हन के कपड़े घर गये तो महिलाओं ने दुल्हन की साडी देख कर नाक -मुंह सिकोड़ी और साड़ी को बेकार साबित कर दिया।

यह बात पुरुषों को पता चली तो दुल्हन का भाई आग बबूला हो गया। गुस्साए दुल्हन के भाई अच्छेलाल व दुल्हन के फुफेरे भाई प्रताप निवासी सत्तिनपुरवा थाना बिसवां ने पहले बारातियों को गालियां दी। उसके बाद दूल्हे के भाई अनिल की लाठी डंडों से पिटाई कर दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल अनिल को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांडा भेज दिया है। अनिल ने दुल्हन के भाई व फूफा के लडके के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।

मामले में पुलिस ने दोंनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इस विवाद के बाद भी बड़े बुजुर्गों के बीच में आने के बाद शादी संपन्न हो गई।

संबंधित समाचार