बरेली: गंगा में डुबकी लगाकर कोरोना मुक्ति के लिए की प्रार्थना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को चौबारी गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। गंगा स्नान के लिए हजारों की संख्या में पहुचें श्रद्धालु ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों से रहे। दिन में मौसम की गर्मी और आवाजाही पर पुलिस के डर की वजह से श्रद्धालुओं का सूर्योदय …

बरेली, अमृत विचार। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को चौबारी गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। गंगा स्नान के लिए हजारों की संख्या में पहुचें श्रद्धालु ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों से रहे। दिन में मौसम की गर्मी और आवाजाही पर पुलिस के डर की वजह से श्रद्धालुओं का सूर्योदय से पहले ही आना-जाना शुरू हो गया। जैसे-जैसे सूर्य की तपन बढ़ती गयी वैसे ही श्रद्धालुओ का आना कम होता गया।

दूसरी तरफ लॉकडाउन का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने 11 बजे से पहले ही स्नान ध्यान का कार्यक्रम पूरा करते दिखे। गंगा मइया की पूजा कर सभी स्नानियों ने लोगों की सलामती के लिए कोरोना से मुिक्त की प्रार्थना की। मालूम हो कि पिछले कुछ महीनों में गंगा घाट पर पूजन संबंधित कोई भी आयोजन नहीं किया जा रहा था। इसकी वजह कोविड-19 के अचानक बढ़े मामले रहे।

संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार द्वारा लॉकडाउन लगा दिया गया था जिसकी वजह से दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले भक्त गंगा घाट पर पूजन व स्नान के लिए नहीं पहुंच पा रहे थे। इसके बाद रामगंगा घाट पर हर जगह शवों की अंत्येष्टि होने की वजह से भी लोगों को पूजन के लिए जगह ही नहीं बची, जिसके कारण पूजन, गंगा स्नान आदि के लिए लगों का आना बंद हो गया था।

गंगा स्नान के लिए पहुंची श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। जिले में कुछ दिन पहले ही लोगों कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है वहीं लोगों और प्रशासन दोनों की लापरवाही लगातार बढ़ती ही जा रही है। रामगंगा घाट पर भी पुलिस की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की गई थी।

संबंधित समाचार