आज का राशिफल | 27 मई, 2021
मेष राशि आज भाई बहनों के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। बड़े और बेहद महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें। अति आत्मविश्वास के कारण नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यवसाय में कठिनायी आयेगी लेकिन स्वयं को कमजोर न समझें। वृष राशि आज पारिवारिक प्रोग्राम की रूपरेखा बना सकते हैं। विदेश …
मेष राशि
आज भाई बहनों के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। बड़े और बेहद महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें। अति आत्मविश्वास के कारण नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यवसाय में कठिनायी आयेगी लेकिन स्वयं को कमजोर न समझें।
वृष राशि
आज पारिवारिक प्रोग्राम की रूपरेखा बना सकते हैं। विदेश में रह रहे किसी व्यक्ति से बिजनेस डील मिलने की सम्भावना है। अपने उत्पादों की बेहतरीन मार्केटिंग करेंगे। सरकारी स्तोत्रों से आपको लाभ प्राप्त होगा। घरेलू समस्याओं को किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर न करें।
मिथुन राशि
आज उधार दिये हुए धन की वापसी को लेकर समस्या हो सकती है। आपको आत्मसंयम रखने की आवश्यकता है। व्यवसाय में अपेक्षा के अनुसार धन लाभ नहीं होगा। पेट दर्द की समस्या हो सकती है। आप नया काम शुरू कर सकते हैं।
कर्क राशि
आज व्यवहार में सौम्यता बनाये रखें। सोशल डिस्टेन्सिंग और स्वच्छता का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। जॉब में आपको अपनी क्षमताओं का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिये। किसी के प्रति मन में गलत विचारों को न आने दें।
सिंह राशि
आज आपके व्यवहार से आपके लोगों को दुख पहुंच सकता है। व्यापार में आपके विरोधी बढ़ सकते हैं। कठिन परिस्थितियों के बीच भी धैर्य बनाये रखेंगे। रिश्तों में दूरियाँ बढ़ने की सम्भावना है। ऑनलाइन व्यवसाय से काफी लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि
आज सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहेंगे। साझेदारी में किये गये व्यापार से आपको लाभ होगा। आप नये स्टार्टअप में निवेश करने का विचार बनायेंगे। शुभचिंतकों से आप सलाह लेंगे जो आपके काफी काम आने वाली है।
तुला राशि
आज उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिल सकती है। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी अच्छी रहेगी। प्रेम सम्बन्धों को पारिवारिक सहमति मिलने की अच्छी सम्भावना है। वित्तीय मामलों में भाग्यशाली रहेंगे।
वृश्चिक राशि
आज आप ज्ञान प्राप्ति का प्रयास करेंगे। योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आप किसी पुराने केस को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिल सकता है। आप नये कार्यों को शुरू कर सकते हैं।
धनु राशि
आज आपके व्यक्तित्व से लोग काफी आकर्षित होंगे। पारिवारिक कामों में आपको धन खर्च करना पड़ेगा। आपको योजनाओं से हटकर काम करना पड़ सकता है। नये दोस्तों के साथ आपको सम्पर्क बनाना चाहिये। अपने शत्रुओं को नजरअंदाज न करें।
मकर राशि
आज अपनी क्षमता को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। अपने ज्ञान के दायरे को बढ़ाने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। भाई-बहन के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिये नया लोन ले सकते हैं।
कुंभ राशि
आज कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। सहकर्मियों के प्रति आपका व्यवहार बहुत ही अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ बहुत ही अच्छा व्यवहार रहेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में सकारात्मकता बनी रहेगी।
मीन राशि
आज तनाव भरे माहौल के बीच आपका प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहेगा। कारोबार में बड़ा सुधार कर सकते हैं। उच्च शिक्षा में आपको सफलता मिलेगी। माता-पिता से उपयोगी सलाह मिल सकती है। सन्तान के व्यवहार से मन आनन्दित रहेगा।
