टोक्यो ओलंपिक रद्द करने की मुहिम तेज, याचिका पर चार लाख से अधिक लोगों ने किए हस्ताक्षर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। कोरोना महामारी के कारण आगामी टोक्यो ओलंपिक एवं पैरालंपिक खेलों को रद्द करने को लेकर लॉन्च की गई ऑनलाइन याचिका पर चार लाख से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। जापान के एक प्रतिष्ठित वकील एवं राजनेता केनजी उत्सुनोमिया ने पांच मई को यह ऑनलाइन याचिका पेश की थी। अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के …

टोक्यो। कोरोना महामारी के कारण आगामी टोक्यो ओलंपिक एवं पैरालंपिक खेलों को रद्द करने को लेकर लॉन्च की गई ऑनलाइन याचिका पर चार लाख से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। जापान के एक प्रतिष्ठित वकील एवं राजनेता केनजी उत्सुनोमिया ने पांच मई को यह ऑनलाइन याचिका पेश की थी।

जापान में अगले साल होंगे ओलंपिक गेम्स, Covid-19 के बढ़ते मामलों के बावजूद टोक्यो गवर्नर का फैसला - The Financial Express

अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक , अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स, जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा, ओलंपिक मामलों के मंत्री तामायो मारुकावा, टोक्यो ओलंपिक एवं पैरालंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष सेइको हाशिमोतो और टोक्यो के गवर्नर यूरिको कोइके के नाम याचिका लिखी गई है।

Big Campaign Begins In Japan Against Corona Vaccination Before Two Months Of Olympics - तैयारी: ओलंपिक से दो महीने पहले कोरोना के खिलाफ जापान में बड़ा अभियान शुरू - Amar Ujala Hindi

इस याचिका में कहा गया है कि आयोजक वर्तमान में जबरदस्ती टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं, जबकि टोक्यो और जापान के अन्य प्रांतों के साथ-साथ दुनिया भर के सभी देश जानलेवा वायरस के प्रसार को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

संबंधित समाचार