हल्द्वानी: इग्नू के विद्यार्थी अब ऑनलाइन जमा कर सकते हैं असाइनमेंट
हल्द्वानी, अमृत विचार। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के विद्यार्थी अब असाइनमेंट ऑनलाइन जमा कर पाएंगे। इसके लिए इग्नू ने विद्यार्थियों को अपने स्टडी सेंटर को गूगल फॉर्म के लिंक के जरिए ऑनलाइन भेजने का प्रावधान किया है। इग्नू ने अपने विद्यार्थियों के लिए असाइनमेंट जमा करने के लिए ऑनलाइन प्लैटफार्म तैयार किया है। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के विद्यार्थी अब असाइनमेंट ऑनलाइन जमा कर पाएंगे। इसके लिए इग्नू ने विद्यार्थियों को अपने स्टडी सेंटर को गूगल फॉर्म के लिंक के जरिए ऑनलाइन भेजने का प्रावधान किया है।
इग्नू ने अपने विद्यार्थियों के लिए असाइनमेंट जमा करने के लिए ऑनलाइन प्लैटफार्म तैयार किया है। अगर किसी विद्यार्थी ने हार्ड कॉपी स्टडी सेंटर में खुद जाकर या डाक के माध्यम से पहले ही जमा करा दिया है तो अब अन्य को ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करने की जरूरत नहीं है। इग्नू ने बताया है कि यदि किसी विद्यार्थी का स्टडी सेंटर असाइनमेंट जमा करने की तिथि से पहले खुल जाता है तो वह असाइनमेंट की हार्ड कॉपी सीधा स्टडी सेंटर में जमा कर सकता है। इसके अलावा डाक से भी असाइनमेंट भेजा जा सकता है।
इस लिंक का करें इस्तेमाल
विद्यार्थी को अपने स्टडी सेंटर में अपना असाइनमेंट जमा करना हैं तो उन्हें गूगल फॉर्म के https://forms.gle/UWoE6Wg9BJ9yNdoT8 लिंक पर जाना होगा। असाइनमेंट के पहले पेज पर आपको अपना नाम, कार्यक्रम कोड, नामांकन संख्या, पाठ्यक्रम कोड, पाठ्यक्रम का नाम, अध्ययन केंद्र कोड, अपना पता, फोन नंबर और ई-मेल आईडी की जानकारी देनी होगी। यदि ऐसा न किया तो आपका असाइनमेंट मान्य नहीं हो सकेगा। असाइनमेंट हाथ से लिखा होना भी जरूरी है। असाइनमेंट तैयार करने के लिए इग्नू की वेबसाइट से असाइनमेंट के प्रश्न पत्र तैयार किए जा सकते हैं।
