हल्द्वानी: कुमाऊं में कल से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। राज्य के पर्वतीय इलाकों में आज से मौसम करवट बदलेगा। इससे जिले के पहाड़ी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को जिले के मैदानी इलाकों में दोपहर बाद हल्के बाद छाए रहे, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में देर शाम को हल्की बूंदा बांदी हुई। जिससे जिले के पहाड़ी इलाकों में बादल और …

हल्द्वानी,अमृत विचार। राज्य के पर्वतीय इलाकों में आज से मौसम करवट बदलेगा। इससे जिले के पहाड़ी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को जिले के मैदानी इलाकों में दोपहर बाद हल्के बाद छाए रहे, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में देर शाम को हल्की बूंदा बांदी हुई। जिससे जिले के पहाड़ी इलाकों में बादल और हल्की बारिश से तापमान में 1 से 2 डिग्री तक तापमान में गिरावट हुई है।

जिले में शुक्रवार यानी आज से मौसम में परिवर्तन होगा। इससे पहाड़ी इलाकों में 4 से 5 मिमी बारिश की संभावना है, जबकि मैदानों में बादल छाने साथ कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। गुरुवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री रिकार्ड किया गया। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़. चमोली जिलों में तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी की आशंका जताई है। जबकि मैदानी इलाकों में हल्के बादल के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

संबंधित समाचार