बरेली: कोरोना के जंग-ए-मैदान में उतरे होम्योपैथिक चिकित्सक, आयुष मंत्रालय ने दी अनुमति
बरेली, अमृत विचार। कोरोना मरीजों के इलाज की आयुष मंत्रालय ने होम्योपैथिक चिकित्सकों को भी अनुमति दे दी है। इन चिकित्सकों को बिना लक्षण और शुरुआती लक्षण वाले कोविड मरीजों को देखना है। गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर मंत्रालय से गाइडलाइन जारी कर दी गई है। …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना मरीजों के इलाज की आयुष मंत्रालय ने होम्योपैथिक चिकित्सकों को भी अनुमति दे दी है। इन चिकित्सकों को बिना लक्षण और शुरुआती लक्षण वाले कोविड मरीजों को देखना है। गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर मंत्रालय से गाइडलाइन जारी कर दी गई है।
जिला अस्पताल स्थित होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर कल्पना ने बताया कि गाइडलाइन में जो मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कर रहे हैं, होम्योपैथिक चिकित्सक उनका इलाज कर सकते हैं। कोरोना के सभी प्रोटोकाल का पालन कराना होगा। गाइडलाइन में कहा गया है कि बिना लक्षण वाले मरीजों को होम्योपैथिक चिकित्सक ‘आर्सेनिक एलबम 30 सी’ की चार गोली दिन में दो बार सात दिन तक देंगे। इसी प्रकार, हल्के लक्षण वाले मरीजों को दी जाने वाली दवा की सूची जारी की गई है। चिकित्सक दवा की खुराक मरीज की स्थिति देखकर तय करेंगे।
गाइडलाइन के मुताबिक होम्योपैथिक चिकित्सक को मरीज के लक्षणों पर लगातार नजर रखनी होगी। मरीज का बुखार और ऑक्सीजन स्तर की भी दिन में दो बार जांच करनी होगी। उसे घर से निकलने और घर में भी सामाजिक दूरी बनाए की हिदायत देनी होगी।
