बरेली: कोरोना की लहर हुई गायब, इक्का-दुक्का ही आ रहे मरीज
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण का असर अब कम होने लगा है। जिससे अब लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है। शहर में बनाए गए कोविड केयर सेंटर और ऑक्सीजन लंगर में भी अब भीड़ नहीं रह गई है। दोनों जगहों पर अब सभी बेड खाली रहने लगे हैं। आरएसएस की तरफ से कांती …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण का असर अब कम होने लगा है। जिससे अब लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है। शहर में बनाए गए कोविड केयर सेंटर और ऑक्सीजन लंगर में भी अब भीड़ नहीं रह गई है। दोनों जगहों पर अब सभी बेड खाली रहने लगे हैं।
आरएसएस की तरफ से कांती कपूर स्कूल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया था।
वहीं गुरुमत प्रचार सोसाइटी की तरफ से मॉडल टाउन स्थित रिख्खी सिंह स्कूल में ऑक्सीजन लंगर शुरू किया गया था। पहले यहां पर हर दिन 25-30 मरीज भर्ती हुआ करते थे। जिन्हें ऑक्सीजन दी जाती थी।
सोसाइटी के तेजपाल ने बताया कि अब उनके यहां एक दिन में एक-दो मरीज ही आते हैं। जबकि आरएसएस की तरफ से बनाए गए कोविड केयर सेंटर में गुरुवार को एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ था। पहले से भर्ती चार मरीजों को बुधवार डिस्चार्ज किया गया था। कोरोना संक्रमितों की लगातार घट रही संख्या से लोगों को राहत मिली है। वहीं, सेंटरों की देखभाल करने वाले भी अब खुश हैं।
