शाहजहांपुर: अंतरजनपदीय लुटेरे गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, दो सिपाही घायल, 5 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। निगोही और एसओजी की संयुक्त टीम की बुधवार रात कजरीनूरपुर के पास अंतरजनपदीय लुटेरे गिरोह से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दो सिपाही घायल हो गए। वहीं पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस टीम ने …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। निगोही और एसओजी की संयुक्त टीम की बुधवार रात कजरीनूरपुर के पास अंतरजनपदीय लुटेरे गिरोह से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दो सिपाही घायल हो गए। वहीं पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस टीम ने लूटी गई नकदी और घटना में प्रयुक्त बाइकें, तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़ में आए लुटेरे हरदोई जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस टीम बुधवार रात अपराधियों की धरपकड़ के लिए निकली थी, तभी मुखबिर के जरिये रात करीब एक बजे सूचना मिली कि लुटेरे गिरोह के कुछ लोग कजरीनूरपुर मेन रोड के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तभी पुलिस को देखकर गिरोह में शामिल लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी। लुटेरों की गोली से कांस्टेबल किशनपाल और संदीप बैसला घायल हो गए।

वहीं पुलिस टीम ने खुद का बचाव करते हुए घेराबंदी कर लुटेरे गिरोह में शामिल हरदोई के थाना मझिला के गांव टुरमुखी निवासी अलाउद्दीन, अकीद,आसिफ, मुर्शीद और थाना मझिला के गांव दौलतपुर निवासी इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त तीन बाइकें,लूटे गए 1.25 लाख रुपये की नगदी, तीन तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, एक चाकू व कारतूस बरामद हुए हैं।

मुठभेड़ के दौरान घायल हुए सिपाहियों को निगोही पीएचसी भेजा गया है। पकड़े गए लोगों ने थाना सदर बाजार के मोहल्ला चमकनी निवासी राधेश्याम से 14 अप्रैल को दो लाख रुपये और थाना सदर बाजार के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता से 21 मई को 50 हजार रुपये लूटे जाने की घटना को कबूल किया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता