लखीमपुर खीरी: सिपाही और उसकी पत्नी में हुआ विवाद, बढ़ गई बात, दोनों ने खा लिया जहर
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला राजगढ़ में किराए के मकान में रह रहे एक सिपाही और उसकी पत्नी ने आपसी कहासुनी के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी और एएसपी ने जिला अस्पताल …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला राजगढ़ में किराए के मकान में रह रहे एक सिपाही और उसकी पत्नी ने आपसी कहासुनी के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी और एएसपी ने जिला अस्पताल पहुचकर दोनों का हाल जाना।
घटना गुरूवार देर शाम की है। सिपाही प्रमोद कुमार पुलिस लाइन में तैनात था। वह पत्नी पुष्पा देवी (30) के साथ शहर के मोहल्ला राजगढ़ में किराए के मकान में रहता है। दंपती के कोई बच्चे नहीं हैं। गुरुवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तकरार हो गयी। बात इतनी बढ़ गयी कि गुस्साए सिपाही प्रमोद कुमार ने घर मे रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। यह देख पत्नी पुष्पा देवी भी चीखने चिल्लाने लगी। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुचते इससे पहले ही पुष्पा देवी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया।
दंपती के जहर खाने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुचे। पुलिस ने आनन फानन में दोनों को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर एसपी विजय ढुल, एएसपी अरुण कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुचे। डॉक्टरों से दोनों की हालत के बारे में जानकारी ली। साथ ही बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।
एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी कलह में सिपाही और उसकी पत्नी ने जहर खाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
