आज का राशिफल | 28 मई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज आपकी प्रगति में आ रही बाधा दूर होगी। निस्वार्थ भाव से काम करना हितकर होगा। अप्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात हो सकती है। एक से अधिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सेवानिवृत्त लोग सत्संग आदि में काफी रुचि लेंगे। वृष राशि आज जीवन साथी के साथ वैचारिक अनबन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में …

मेष राशि

आज आपकी प्रगति में आ रही बाधा दूर होगी। निस्वार्थ भाव से काम करना हितकर होगा। अप्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात हो सकती है। एक से अधिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सेवानिवृत्त लोग सत्संग आदि में काफी रुचि लेंगे।

वृष राशि

आज जीवन साथी के साथ वैचारिक अनबन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। लोग आपकी भावनाओं का निरादर कर सकते हैं। आज किसी से ज्यादा अपेक्षा न रखें। करियर को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।

मिथुन राशि

भाग्य आज आपका साथ देगा। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारियों को बेहतरीन लाभ मिलेगा। घर का माहौल अनुशासित रहेगा। प्रगति में आ रही बाधा आसानी से दूर कर पाएंगे।

कर्क राशि

आज सन्तान के करियर को लेकर चिन्ता रहेगी। दाम्पत्य जीवन बहुत ही सुखदायी रहेगा। प्रियजनों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। हर बात को गहराई से समझने का प्रयास करेंगे। सर्दी और जुकाम जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

आज प्रेम सम्बन्धों में अंधा विश्वास दु:ख का कारण बन सकता है। अत्यधिक कार्यभार के कारण थकान और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। व्यवसाय में आ रही गिरावट को लेकर परेशान हो सकते हैं।

कन्या राशि

आज विचारों में अस्पष्टता हो सकती है। सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त करने से पहले थोड़ा सोच-विचार कर लें। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। नए व्यापारिक अनुबंध जल्दबाज़ी में न करें। अपनी ऊर्जा का काफी अच्छा उपयोग करेंगे।

तुला राशि

आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपका आत्मविश्वास इस समय आपकी सबसे बड़ी ताकत है। मांगलिक कार्यों में आप भाग लेंगे। नये स्टार्टअप के लिए टीम बना सकते हैं। अनावश्यक खर्चों को घटाने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज प्रेमी जन को लेकर काफी भावुक रहेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को सावधानी पूर्वक निवेश करना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर मन में कुछ तनाव रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को ऑफिस मैनेज करने में थोड़ी परेशानी होगी।

धनु राशि

आज अपनी प्रतिभा और ज्ञान की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। किसी के झगड़े और विवादों में न पड़ें। सम्पत्ति के मामले अटक सकते हैं। आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का प्रयास करें। जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा।

मकर राशि

व्यवसाय में कुछ अच्छे अवसरों को खो सकते हैं। विपरीत विचारधारा के लोगों से भिड़ंत हो सकती है। लेकिन किसी भी स्थिति में स्वयं पर नियन्त्रण रखें। पेट दर्द जैसी समस्या होने की सम्भावना है। सभी कार्यों को योजना बनाकर करें।

कुंभ राशि

आज जीवनसाथी के साथ मतभेदों को आज दूर कर सकते हैं। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। पैतृक व्यवसाय में आपको आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। पिछली असफलताओं से आप काफी कुछ वैसे भी सीख चुके हैं।

मीन राशि

आज बच्चों की समस्याओं को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलना हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। माता-पिता आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। नेटवर्क मार्केटिंग वाले व्यवसाय से लाभ मिलेगा।