अल्मोड़ा: 28 दिन की नवजात निकली कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले के धौलादेवी विकास खंड के नौगांव में एक 28 दिनों की नवजात बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बच्ची के अलावा गांव में सात अन्य लोग कोरोना संक्रमित हैं। जिनमें बच्ची की मां भी शामिल हैं। चिकित्सकों ने सभी को होम आइसोलेट कर उनका उपचार शुरू कर दिया है। विकास खंड …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले के धौलादेवी विकास खंड के नौगांव में एक 28 दिनों की नवजात बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बच्ची के अलावा गांव में सात अन्य लोग कोरोना संक्रमित हैं। जिनमें बच्ची की मां भी शामिल हैं। चिकित्सकों ने सभी को होम आइसोलेट कर उनका उपचार शुरू कर दिया है। विकास खंड के नौगांव में कुछ दिनों पहले ग्रामीणों में कोरोना के लक्षण पाए गए थे।

जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कुल 92 लोगों का कोरोना परीक्षण किया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद एक नवजात समेत सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी के प्रभारी डॉ. ललित मोहन उप्रेती ने बताया कि महिला के पॉजिटिव आने के बाद नवजात की दादी और गांव के कुछ लोग बच्ची को लेकर अस्पताल आए थे।

जिसके बाद उसका रैपिड टेस्ट किया गया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि बच्ची की सांस पर नजर रखी जा रही है। अगर जरूरत पड़ी तो उसे उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा जाएगा। फिलहाल उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है।

संबंधित समाचार