बाराबंकी: कोरोना टेस्ट करने गई टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा, जांच के बहाने महिलाओं से अभद्रता का आरोप
सिद्धौर, बाराबंकीl कोठी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कोरोना टेस्ट करने गई टीम को ग्रामीणों द्वारा लाठी डंडा लेकर बलपूर्वक खदेड़ दिया गयाl स्वास्थ्य कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को प्रकरण से अवगत कराते हुए पुलिस से शिकायत की है। थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में शुक्रवार को कोटे की दुकान पर खाद्यान्न का वितरण किया जा …
सिद्धौर, बाराबंकीl कोठी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कोरोना टेस्ट करने गई टीम को ग्रामीणों द्वारा लाठी डंडा लेकर बलपूर्वक खदेड़ दिया गयाl स्वास्थ्य कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को प्रकरण से अवगत कराते हुए पुलिस से शिकायत की है। थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में शुक्रवार को कोटे की दुकान पर खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा थाl उसी दुकान पर ही सीएचसी कोठी की चार सदस्यीय टीम राशन लेने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट कर रही थीl करीब 10 लोगों का टेस्ट हो गया थाl खाद्यान्न लेने आए रेवती का पुरवा के ग्रामीणों ने कोरोना टेस्ट करवाने से मना कर दियाl
ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में जब टीम गांव जांच करने गई थी तब टीम द्वारा कहा जाता था कि जो व्यक्ति जांच कराने में लापरवाही करेगा तो उसकी नाक में ज्यादा राड डाल दी जाएगीl ग्रामीणों ने बताया कि घूंघट करने वाली महिलाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता था इसलिए कोटे की दुकान पर ग्रामीणों ने करोना जांच कराने से मना कर दियाl
ग्रामीणों द्वारा जांच कराने से इंकार किए जाने पर खाद्यान्न बांट रहे कोटेदार ने खाद्यान्न देने से मना कर दियाl इसी को लेकर विवाद शुरू हो गयाl मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम के एलटी गोपाल प्रसाद, इंद्रेश, संतोष कुमार व चालक आकाश ने टेस्ट कराने के लिए जब ग्रामीणों पर दबाव बनाया तब ग्रामीणों ने लाठी- डंडा लेकर टीम को खदेड़ दियाl
स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक रेवतीपुरवा गांव के इंदल कुमार, महादेव जैसीराम, सुभाष, रामविलास ,रेशमा आदि ने टेस्ट नहीं करवाया और लाठी-डंडों से लैस होकर हमला करने के लिए टीम पर दौड़ पड़ेl टीम के गोपाल प्रसाद ने बताया इस मामले की शिकायत सीएमओ व कोठी पुलिस से की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोठे रितेश पांडे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
