हल्द्वानी: फैशन डिजाइनर से अभद्रता, अश्लील संदेश भेजे
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुंबई में कार्यरत क्षेत्र की एक फैशन डिजायनर से अभद्रता और अश्लील संदेश भेजने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी टेलर के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस ने दर्ज एफआईआर मुंबई ट्रांसफर करने की कार्यवाई शुरू कर दी है। मंडी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुंबई में कार्यरत क्षेत्र की एक फैशन डिजायनर से अभद्रता और अश्लील संदेश भेजने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी टेलर के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस ने दर्ज एफआईआर मुंबई ट्रांसफर करने की कार्यवाई शुरू कर दी है।
मंडी चौकी क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी एक युवती मुंबई में फैशन डिजायन है। युवती ने गोरेगांव वेस्ट एमजी रोड पर कपड़ों के काम के लिए असलम नाम के टेलर से संपर्क किया था। काम की एवज में 40 हजार रुपये में सौदा हुआ था। करीब 70 फीसदी काम होने के साथ ही फैशन डिजायनर ने उसे 29 हजार का भुगतान कर दिया। लेकिन इसके बाद रोजे का हवाला देकर टेलर नहीं आया।
इस बीच फैशन डिजायनर को अपनी बहन की शादी के लिए हल्द्वानी आना था। उन्होंने किसी और से बचा हुआ काम पूरा कराया। असलम को इसका पता चला तो उसने काम की एवज में बकाया रकम मांगनी शुरू कर दी। आरोप है कि अधूरे काम पर भुगतान से मना करने पर असलम ने यहां मौजूद फैशन डिजायनर से फोन पर अभद्रता शुरू कर दी।
उन्हें अश्लील संदेश भेजे गए। साथ ही गाली-गलौच और वापस मुंबई लौटने पर जान से मारने की धमकी दी। फैशन डिजायनर को आरोपी के अन्य साथियों ने भी फोन कर धमकाया। इसपर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में लज्जा भंग करने, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी को लेकर तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शिकायत पर आईपीसी की धारा 354, 504, 506 के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला जीडी में दर्ज करने के साथ ही पीड़िता की तहरीर और दर्ज एफआईआर मुंबई पुलिस को ट्रांसफर करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
