वाराणसी: नवजात बच्ची ने चार दिन में जीत ली कोरोना से जंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। बीएचयू अस्पताल में भर्ती जिस महिला की डिलिवरी के बाद जन्मी बच्ची की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उसकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। खास बात यह है कि 4 दिन में ही उसकी निगेटिव रिपोर्ट आने को लेकर अब परिजन भी हैरान हैं। उधर मां की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है। …

वाराणसी। बीएचयू अस्पताल में भर्ती जिस महिला की डिलिवरी के बाद जन्मी बच्ची की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उसकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। खास बात यह है कि 4 दिन में ही उसकी निगेटिव रिपोर्ट आने को लेकर अब परिजन भी हैरान हैं। उधर मां की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है। बच्ची की नेगेटिव होने से परिवार के लोग काफी खुश हैं।

क्या है ये पूरा मामला

चंदौली निवासी अनिल कुमार पेशे से व्यापारी हैं। वह अपने परिवार के साथ कैंटोंमेंट में रहते हैं। इनकी 26 वर्षीय पत्नी ने 25 मई को बीएचयू में ऑपेरशन से संक्रमित बच्ची को जन्म दिया। मां की रिपोर्ट निगेटिव थी।

बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर भी हैरत में थे। गुरुवार रात में मां की दूसरी बार आरटीपीसीआर जांच हुई। उनकी दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। इसके बाद मां और बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। डिस्चार्ज से पहले शुक्रवार सुबह को बच्ची की दूसरी बार जांच की गई। राहत की बात ये है बच्ची की रिपोर्ट भी अब नेगेटिव है।

बच्ची के पिता अनिल कुमार ने बताया कि जब अस्पताल से डिस्चार्ज किया तब बच्ची की रिपोर्ट नहीं आई थी। इस कारण हम लोग अपनी बहन के घर आ गये थे।

यहां हम लोग आइसोलेट हैं। अब बच्ची की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। डॉक्टर से बात करेंगे अगर को घर जाने के लिए कहेंगे तो हम जाएंगे नहीं तो कुछ दिन आइसोलेट रहेंगे।

संबंधित समाचार