कालाढूंगी: 4 माह से लगातार काम कर रही अंजू बोली, हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाने के बाद लूंगी छुट्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कालाढूंगी, अमृत विचार। इस कोरोना माहामारी में डा‍ॅक्टर भगवान से कम नहीं। लगातार डॉक्टर अपनी ड्यूटी और कर्तवय दोनों ईमादारी से निभा रहे हैं। पूरा देश डाॅक्टर की तारीफ कर रहा है। वहीं दूसरी और कोटाबाग विकासखंड के ब्लॉक मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत अंजू बुढ़लाकोटी विगत 4 माह से कोरोना संकट …

कालाढूंगी, अमृत विचार। इस कोरोना माहामारी में डा‍ॅक्टर भगवान से कम नहीं। लगातार डॉक्टर अपनी ड्यूटी और कर्तवय दोनों ईमादारी से निभा रहे हैं। पूरा देश डाॅक्टर की तारीफ कर रहा है। वहीं दूसरी और कोटाबाग विकासखंड के ब्लॉक मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत अंजू बुढ़लाकोटी विगत 4 माह से कोरोना संकट में टेस्टिंग, आइसोलेशन एवं वैक्सीनेशन प्रोग्राम इत्यादि हेतु निरंतर ड्यूटी कर रही हैं। अंजू बुढ़लाकोटी के घर में उनकी 9 साल की एक बेटी है। वे सुबह 8:00 बजे कोविड-19 ड्यूटी के लिए निकल जाती हैं एवं शाम को 6:00 बजे घर पहुंचती हैं।

अंजू की 9 साल की बेटी हमेशा उनसे घर में रुकने को बोलती हैं और अंजू भी अपनी बेटी से हमेशा इस रविवार को घर में रहने का वादा करती हैं। लेकिन असलियत में आज तक वो रविवार नहीं आ सका। ड्यूटी के प्रति प्रतिबद्ध अंजू, विगत 4 माह से प्रत्येक रविवार को भी वखूबी अपनी ड्यूटी निभा रही हैं।

अंजू के साथ साथ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर रेनू परिहार, फार्मासिस्ट नंदन बन गोस्वामी, एएनएम निशि राणा, वार्ड बॉय घनश्याम जीना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती प्रीती रस्तोगी एवं कनिष्ठ सहायक पंकज कुमार भी फ्रंटलाइन वॉरियर्स की भांति निरंतर 4 फरवरी 2021 से अपनी सेवा दे रहे हैं।

संबंधित समाचार