हल्द्वानी: पहाड़ों से मैदानों तक छाए बादल, लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम ने बदली करवट पहाड़ से मैदान तक छाए बादल, कल पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई। शनिवार को जिले के अधिकांश हिस्से में बादल और तेज हवाओं से मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली। जबकि पहाड़ी इलाकों में घना कोहरा और कुछ इलाकों में हल्की बारिश …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम ने बदली करवट पहाड़ से मैदान तक छाए बादल, कल पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई। शनिवार को जिले के अधिकांश हिस्से में बादल और तेज हवाओं से मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली। जबकि पहाड़ी इलाकों में घना कोहरा और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई।

इससे 3 से 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जिले में 31 मई यानी कल पहाड़ी क्षेत्रों में मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि मैदानों में हल्की बौछारों की संभावना है। शुक्रवार को जिले के मैदानी हिस्से हल्द्वानी, रामनगर, लालकुंआ आदि इलाकों में सुबह से हल्के बादल छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट हुयी।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। पर्वतीय इलाकों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें हो सकती है।

कोहरे ने घटाया तापमान, पहाड़ों में हल्की ठंड
जिले के पहाड़ी इलाके नैनीताल, मुक्तेश्वर में सुबह से बरसात के सीजन की तरह कोहरा छाया रहा। वहीं शाम को कुछ इलाकों में हल्की बारिश की बौछारें हुई। कोहरे की वजह से तामपान में 3 डिग्री तक गिरावट रिकार्ड की गयी। इससे इन इलाकों में हल्की ठंड बढ़ गयी है।

पिछले तीन दिनों में नैनीताल के तापमान में गिरावट
27 मई 26 डिग्री 12 डिग्री
28 मई 23 डिग्री 14 डिग्री
29 मई 20 डिग्री 10 डिग्री

संबंधित समाचार