रुद्रपुर: अच्छी खबर! जिले में शनिवार को संक्रमण के सबसे कम मामले आए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कोरोना संक्रिमतो की संख्या गिरावट लगातार जारी है। जिसके तहत मई माह सबसे कम संक्रमण के मामले सामने आए है। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 105 मामले सामने आये। कोरोना नियंत्रण के लिए स्वास्थ विभाग और जिला प्रशासन की तैयारियों का सकारात्मक प्रभाव दिखने …

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कोरोना संक्रिमतो की संख्या गिरावट लगातार जारी है। जिसके तहत मई माह सबसे कम संक्रमण के मामले सामने आए है। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 105 मामले सामने आये।

कोरोना नियंत्रण के लिए स्वास्थ विभाग और जिला प्रशासन की तैयारियों का सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है। जहां एक तरफ कोरोना संक्रिमतो की संख्या के साथ मृत्यु दर में भी कमी आने लगी है। कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवा को जिले में कोरोना संक्रमितों के105 नए मामले सामने आए।

मौजूदा समय मे जिले कुल संक्रमितों की संख्या 2712 हैं। वहीं कोरोना संक्रमण की वजह से जिले में 11 मौतें हुई। जिसमें 04 लोगों की मौत सरकारी अस्पताल में और 07 लोगों की मौत निजी अस्पताल में हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण की गति धीमी होना जिलावासियों के लिए राहत भरी है।

कोरोना नियंत्रण के लिए सभी को सतर्कता बरतनी चाहिए। डॉ. पंचपाल ने कहा कि सभी से भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए साथ ही दो गज की दूरी के साथ मास्क पहनना बेहद जरूरी है ।

संबंधित समाचार