टनकपुर: दोनों के प्यार के आगे झुका परिवार, थाने में दिया आर्शीवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,टनकपुर।अमृत विचार,टनकपुर। चंपावत जिले के मंच थाने में पुलिस के सहयोग से एक प्रेमी जोड़े की शादी संपन्न हुई। दोनों परिवार निर्धन होने के चलते पुलिस ने उन्हें आर्थिक मदद व सुरक्षा भी प्रदान की। मिली जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के दूरस्थ क्षेत्र सीमांत चौड़ी रमैला गांव के रहने वाले युवक और दुबडज़ैनल …

अमृत विचार,टनकपुर।अमृत विचार,टनकपुर। चंपावत जिले के मंच थाने में पुलिस के सहयोग से एक प्रेमी जोड़े की शादी संपन्न हुई। दोनों परिवार निर्धन होने के चलते पुलिस ने उन्हें आर्थिक मदद व सुरक्षा भी प्रदान की।

मिली जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के दूरस्थ क्षेत्र सीमांत चौड़ी रमैला गांव के रहने वाले युवक और दुबडज़ैनल गांव की रहने वाली युवती एक दिन पूर्व घर से भाग गए थे। शनिवार को दोनों युवक के गांव चौड़ी रमैला पहुंचे तो पुलिस उन्हें थाने ले आई। दोनों शादी करने की जिद पर अड़े रहे।

परिजनों के साथजनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद भी वह शादी के लिए अड़े रहे।दोनों कीजिद को देखते हुए परिजनों ने शादी की अनुमति दे दी। पुलिस ने मंच थाने में ही दोनों की शादी सम्पन्न कराई।

चौड़ी रमैला के रहने वाले 21 वर्षीय दिनेश सिंह पुत्र दिवान सिंह और दूबड़ जैनल की 21 वर्षीय मंजू देवी पुत्री लक्ष्मण राम का दस माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन पूर्व दोनों घर से भाग गए थे। शनिवार को दोनों चौड़ी रमैला गांव पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस दोनों को थाने ले आई।। दोनों के बालिग होने के साथ दोनों की जिद को देखते हुए दोनों परिवारों ने शादी करने की अनुमति दे दी।

परिवारों की सहमति के बाद मंच थाने में ही दिनेश सिंह और मंजू देवी का विवाह कराया गया। युवक ने युवती की मांग भरी व दोनों ने एक दूसरे के गले में माला डालकर शादी की रस्म पूरी की। और हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।

सादे और संक्षिप्त इस विवाह कार्यक्रम में शामिल बची सिंह, बेनी देवी, गौरी देवी व अन्य ग्रामीणों ने दूल्हा दूल्हन को आशीर्वाद दिया। इधर विवाह कार्यक्रम में मंच थाने के एसओ दिवान सिंह ग्वाल, एसआई प्रमोद सिंह, कांस्टेबल पवन, कांस्टेबल अशोक व कांस्टेबल रंजीत राणा आर्थिक मदद देने के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे रहे।

संबंधित समाचार